कुचायकोट में पुलिस ने शराब से भरी कार को पकड़ा, चालक हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन
कुचायकोट में पुलिस ने शराब से भरी कार को पकड़ा, चालक हुआ फरार

कुचायकोट. स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक कार को जब्त किया है. इस दौरान कार से कुल 455 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी.

विज्ञापन

कुचायकोट. स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक कार को जब्त किया है. इस दौरान कार से कुल 455 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी. बरामदगी उस वक्त हुई, जब कुचायकोट थाने की पुलिस टीम एनएच-27 पर पहाड़पुर के पास नियमित गश्ती कर रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार से आती एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखते ही कार की गति बढ़ाकर भागने लगा. कार चालक एनएच छोड़कर पहाड़पुर गांव की ओर एक पक्की सड़क से होता हुआ छांगुर गांव की ओर भाग गया. पुलिस ने तत्काल पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें छुपाकर रखी गयी 455 बोतल शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत कार मालिक और अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन