गोपालपुर में हत्या के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 08 Sep 2025 5:27 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के गोपालपुर थाना पुलिस ने हत्याकांड में वांछित एक आरोपित को रुपये लेनदेन के विवाद में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के गोपालपुर थाना पुलिस ने हत्याकांड में वांछित एक आरोपित को रुपये लेनदेन के विवाद में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. नामजद अभियुक्त गोपालपुर थाने के बंजरिया गाांव के निवासी भुटकुन यादव के पुत्र रंजीत यादव को दबोचा गया. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. आरोपित से पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन