गोपालपुर में आठ मवेशियों सहित पिकअप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गोपालपुर में आठ मवेशियों सहित पिकअप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

कुचायकोट. गोपालपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से आठ मवेशियों को बरामद किया है.

विज्ञापन

कुचायकोट. गोपालपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से आठ मवेशियों को बरामद किया है. साथ में पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पुरखास नहर पुल के पास गश्ती कर रही थी, तभी उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया. तलाशी के दौरान उसमें क्रूरता पूर्वक आठ मवेशियों को लादे हुए पाया गया. पुलिस ने तत्काल मवेशियों को मुक्त कराते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और चालक नगर थाने के मठिया गांव के मुमताज आलम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है. उसके साथ ही वाहन मालिक के विरुद्ध भी पशुक्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन