नामजद अभियुक्तों के घरों पर चिपकाया गया इश्तेहार

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
नामजद अभियुक्तों के घरों पर चिपकाया गया इश्तेहार

गोपालगंज. मीरगंज थाने में दर्ज कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार का विधिवत तामिला किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. मीरगंज थाने में दर्ज कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार का विधिवत तामिला किया गया. इस कांड में मीरगंज थाना के फतेहपुर गांव के निवासी अजिमुदीन उर्फ़ बुधानी ,अब्दुल हैदर उर्फ़ मैना मिया, तीसरे आरोपित पंचफेड़ा गांव के निवासी शिवपूजन राम और एक महिला नामजद हैं. पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन अभियुक्त फरार चल रहे थे. न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम ने अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर जाकर इश्तेहार चस्पां किया तथा ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन