gopalganj news : गोपालगंज में पांच वर्षीया बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : गोपालगंज में पांच वर्षीया बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

gopalganj news : भोरे थाना क्षेत्र में हुई घटना, गांव के लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

gopalganj news : भोरे (गोपालगंज). भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपित असगर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे पड़ोस के ऐनुल अंसारी का पुत्र असगर अंसारी पांच वर्षीया बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने चाचा के घर ले गया. वहां घर के दूसरे तल्ले पर नवनिर्मित किचेन के छज्जे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद दर्द से बेहाल बच्ची रोती हुई घर आयी और अपनी मां को पूरी घटना बतायी. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी गयी. दर्द से कराह रही बच्ची को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन