ePaper

सासामुसा चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज

Updated at : 22 Dec 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सासामुसा चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड स्थित सासामुसा चीनी मिल को पुनः चालू करने और किसानों व कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को और तेज हो गया.

विज्ञापन

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड स्थित सासामुसा चीनी मिल को पुनः चालू करने और किसानों व कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को और तेज हो गया. मिल गेट पर डटे किसान और कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि मिल बंद रहने से जहां किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, वहीं कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. इसी क्रम में स्थानीय विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. विधायक ने किसानों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सासामुसा चीनी मिल हर हाल में चलायी जायेगी और बकाया भुगतान की दिशा में भी ठोस कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से पहले भी बातचीत हो चुकी है और सरकार की ओर से मिल संचालन का प्रावधान है. विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से पुनः वार्ता करेंगे ताकि जल्द से जल्द मिल चालू हो सके और किसानों को लाभ मिल सके. धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र बैठा, प्रखंड अध्यक्ष मो. तौहीद आलम, सत्येंद्र सिंह, गुड्डू कुशवाहा, सुनील यादव, पूर्व मुखिया पशुपतिनाथ तिवारी, छोटन पांडेय, शैलेश पांडेय, जयप्रकाश प्रसाद सहित कई किसान और कर्मचारी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन