गोपालपुर में जमीन के विवाद में मारपीट, मां व बेटी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
गोपालपुर में जमीन के विवाद में मारपीट, मां व बेटी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवां शुकुल गांव में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के दाे लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवां शुकुल गांव में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के दाे लोग घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए परिजनों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल मां व बेटी नरहवा शुकुल गांव के निवासी संगीता देवी और उनकी बेटी मनीषा कुमारी बतायी गयी हैं. परिजनों के अनुसार गांव के ही रंजीत कुमार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए संगीता देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी. मां को बचाने आयी बेटी मनीषा कुमारी को भी पीट दिया गया. मारपीट में संगीता देवी को सिर में चोट आयी, जबकि मनीषा कुमारी को हाथ और शरीर में चोटें लगी हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार ने गोपालपुर थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन