गोपालगंज: शिक्षा, ओबीसी आरक्षण समेत सात सूत्री मांगों को लेकर मित्र सेना का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फोटो नं 06- प्रदर्शन करते मित्र सेना के सदस्य | Prabhat Khabar Network
मित्र सेना ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, ओबीसी आरक्षण लागू करने और गोपालगंज शहर की जलजमाव व कचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. संगठन ने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.
Gopalganj News: शिक्षा व्यवस्था में सुधार, सामाजिक न्याय और नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मित्र सेना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद संगठन के अध्यक्ष मोतीलाल यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी के माध्यम से सरकार के नाम सात सूत्री मांगपत्र सौंपा गया.
शिक्षा सुधार और पेपर लीक पर उठाई आवाज
संगठन ने शिक्षा में समानता का अधिकार लागू करने, यूजीसी कानून को शीघ्र प्रभावी बनाने तथा पेपर लीक के विरोध में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर उचित कार्रवाई की मांग की. साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े मुद्दे पर भी उचित पहल करने की मांग की गई.
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा परीक्षा अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई.
ओबीसी आरक्षण और रोहिणी आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग
ज्ञापन में मंडल आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को विभिन्न क्षेत्रों में 32 प्रतिशत आरक्षण लागू करने तथा रोहिणी आयोग की अनुशंसाओं को सार्वजनिक कर उन्हें लागू करने की मांग की गई.
इसके अलावा बांग्लादेश में भारतीय तिरंगे के कथित अपमान के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई.
जलजमाव और कचरा प्रबंधन का मुद्दा भी उठाया
मित्र सेना ने गोपालगंज नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं का भी उल्लेख किया. संगठन ने शहर में जलजमाव की स्थायी समस्या के समाधान, पॉलीथिन के उपयोग पर प्रभावी रोक तथा कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की.
संगठन का कहना था कि इन समस्याओं के कारण शहरवासियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष मोतीलाल यादव के अलावा विश्वकर्मा शर्मा, अजय कुमार शाही, अनिल कुमार, देवानंद साधु, अनिल कुमार गुप्ता, सत्येंद्र पटेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
संगठन ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










