ePaper

मनीष हत्याकांड : बेटे की हत्या में शामिल मां व उसके प्रेमी भेजे गये जेल

Updated at : 01 Jun 2020 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड : बेटे की हत्या में शामिल मां व उसके प्रेमी भेजे गये जेल

कटेया थाने के देउरियां गांव में बीते 10 मई को गला रेतकर की गयी 12 वर्षीय मनीष की हत्या का राज सामने आने के बाद हत्या में शामिल मां व उसके प्रेमी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया

विज्ञापन

पंचदेवरी : कटेया थाने के देउरियां गांव में बीते 10 मई को गला रेतकर की गयी 12 वर्षीय मनीष की हत्या का राज सामने आने के बाद हत्या में शामिल मां व उसके प्रेमी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. घटना के दिन से ही पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी थी. मनीष की मां के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा था. जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि अपने इश्क का राज छुपाने के लिए मनीष की मां धर्मशीला देवी ने अपने प्रेमी चंदेश सिंह से कह कर बेटे की हत्या करा दी.

Also Read: दोस्तों ने ही रुपये की लालच में बिट्टू को मार डाला

पुलिस के सामने दिये गये बयान में दोनों ने यह बात स्वीकार कर ली है. लोगों में यह चर्चा है कि एक मां अपने हवस की भूख मिटाने के लिए अपने बेटे की हत्या करा दे इससे निंदनीय घटना कोई हो ही नहीं सकती.

अपराधी जान कर भी चंदेश को दिया पनाह : धर्मशीला जानती थी कि चंदेश सिंह अपराधी है. उस पर हत्या का आरोप है. पुलिस उसे खोज रही है. इसके बावजूद उसने चंदेश को अपने यहां पनाह दिया. वह जब भी देउरियां में अपने मामा के घर आता था, धर्मशीला के घर पहुंच जाता था. दबी जुबान गांव में भी लोग इसकी चर्चा करते थे.

दयाशंकर सिंह के परिवार से था अनबन : जमीन को लेकर धर्मशीला को दयाशंकर सिंह के परिवार से पहले से ही अनबन था. कई बार विवाद भी हुआ था. यह बात चंदेश सिंह भी जानता था. आठ मई की रात मनीष द्वारा उसके मां व चंदेश सिंह को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिये जाने के बाद दोनों इसका उपाय ढूढने लगे. चंदेश ने पुलिस को बताया कि धर्मशीला फोन कर उससे खुद कही कि इसका कुछ उपाय करो.

इसके बाद चंदेश ने हत्या करने की योजना बना डाली. उसे लगा कि दयाशंकर सिंह को इससे विवाद है, वह इस काम में हमारी मदद कर सकता है. इसलिए उसने मौके का लाभ उठा कर मनीष की हत्या की योजना में दयाशंकर सिंह को शामिल कर लिया. दोनों ने मिलकर 10 मई को गांव के बगल में नहर के किनारे मनीष की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष : मनीष हत्याकांड का पर्दाफाश हो चुका है. हत्या में शामिल एक आरोपित पहले से ही जेल में है. मनीष की मां धर्मशीला देवी व चंदेश सिंह को भी रविवार को जेल भेज दिया.सुमन कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष, कटेया

Posted by Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन