दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर पत्नी को पीटा, घर से निकाला

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 5:52 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाने के जादोपुर बजार में दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाने के जादोपुर बजार में दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है. पीड़िता पूजा देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2025 में मोतिहारी जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार से हुई थी. शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने लगे. बाइक नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पूजा देवी ने बताया कि दशहरा के दौरान जब वह खाना बना रही थी, तभी उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. परिजनों ने कई बार पंचायत कर सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपित पति ने उसे घर लाने से इनकार कर दिया. अंततः पीड़िता ने अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन