कुणाल सिंह भाजपा किसान मोर्चा मोतिहारी जिला संगठन के प्रभारी किये गये मनोनीत

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 15 Sep 2025 5:30 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के कुचायकोट प्रखंड के खैरटवां निवासी युवा समाजसेवी कुणाल सिंह को भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश ने मोतिहारी जिला किसान मोर्चा का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के कुचायकोट प्रखंड के खैरटवां निवासी युवा समाजसेवी कुणाल सिंह को भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश ने मोतिहारी जिला किसान मोर्चा का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है. इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पत्र जारी किया. कुणाल सिंह के मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मंटू गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक, सदर विधायक कुसुम देवी, बरौली विधायक रामप्रवेश राय, पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह तथा हम पार्टी अध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने शुभकामनाएं और बधाई दी है. भाजपा नेताओं ने उम्मीद जतायी है कि कुणाल सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं के समाधान में सार्थक कदम उठाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन