जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का आज आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक समर्थ पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ रिकॉर्ड तो छूट सकता है एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का आज आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक समर्थ पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ रिकॉर्ड तो छूट सकता है एडमिशन

सांकेतिक तस्वीर

JPU Admission 2026: जेपीयू के स्नातक सत्र 2026-30 में प्रथम मेधा सूची के चयनित छात्रों के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। शाम 5 बजे तक समर्थ पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने पर एडमिशन अधूरा माना जा सकता है।

विज्ञापन

JPU Admission 2026: (विकास दुबे) जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो जाएगी. प्रथम मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए आज दाखिला लेने का आखिरी मौका है. विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिया है कि आज ही नामांकन की पूरी प्रक्रिया पूरी कर शाम पांच बजे तक समर्थ पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से अपडेट करने को कहा है.

तय समय तक पोर्टल पर नामांकन दर्ज नहीं होने पर संबंधित विद्यार्थी का दाखिला अधूरा माना जा सकता है और वह नामांकन से वंचित हो सकता है. जिले के महेंद्र महिला महाविद्यालय, कमला राय कॉलेज समेत सभी डिग्री कॉलेजों में पिछले कई दिनों से दस्तावेजों की जांच और नामांकन का कार्य चल रहा है.

प्रथम मेधा सूची में जिले की पांच हजार से अधिक सीटों पर विद्यार्थियों का चयन हुआ है. अंतिम दिन होने के कारण कॉलेजों में भीड़ बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते कॉलेज पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है.

पहले शुल्क, फिर दस्तावेज जांच कर पोर्टल पर अपडेट

जेपीयू के तय कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा करना होगा. इसके बाद कॉलेज दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और शाम पांच बजे तक नामांकन का पूरा ब्योरा समर्थ पोर्टल पर अपलोड करेंगे.

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद ही नामांकन पूरा माना जाएगा. इसलिए विद्यार्थियों और कॉलेज प्रशासन, दोनों के लिए तय समय का पालन करना जरूरी है.

सांकेतिक तस्वीर

जरूरी कागजात साथ लेकर ही पहुंचे विद्यार्थी

नामांकन के समय आवेदन पत्र, अलॉटमेंट लेटर, मैट्रिक और इंटर के अंकपत्र व प्रमाण-पत्र, एसएलसी या सीएलसी, आधार कार्ड, अपार आईडी, चार रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है.

आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को संबंधित प्रमाण-पत्र तथा गैप ईयर वाले अभ्यर्थियों को शपथ-पत्र भी जमा करना होगा. कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि प्रथम मेधा सूची में चयनित सभी विद्यार्थी अंतिम समय का इंतजार नहीं करें.

समय पर शुल्क जमा कर दस्तावेजों का सत्यापन करा लें, ताकि शाम पांच बजे तक उनका नामांकन समर्थ पोर्टल पर अपडेट हो सके और दाखिला बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाए.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन