बनतैल में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 5:44 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है. स्वीप कोषांग की पहल पर जीविका की ओर से भी लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है. स्वीप कोषांग की पहल पर जीविका की ओर से भी लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में कुचायकोट प्रखंड के बनतैल गांव में दर्जनों जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. वहीं रैली में शामिल दीदियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और तख्तियां लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया. उन्होंने घर-घर जाकर महिला और पुरुष मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी. जीविका दीदियों ने लोगों से अपील की कि वे भय, लोभ और प्रलोभन से ऊपर उठकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें. पहले मतदान फिर जलपान, मेरा वोट, मेरा अधिकार जैसे बुलंद नारों से पूरे गांव में जागरूकता का संदेश गूंज उठा. मौके पर जीविका से जुड़े प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन