जलालपुर कला में मुखिया के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हर घर पर लगाने की अपील
तिरंगा यात्रा निकालते मुखिया. | Prabhat Khabar Network
जलालपुर कला पंचायत में स्वतंत्रता दिवस का जश्न देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा. मुखिया गुड्डू सिंह के नेतृत्व में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें भारत माता की जय के नारे गूंजे. इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना था.
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिधवलिया प्रखण्ड की जलालपुर कला पंचायत में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह के नेतृत्व में बच्चों और शिक्षकों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.
जलालपुर कला पंचायत के मुखिया ने माध्यमिक विद्यालय जलालपुर से डिग्री महाविद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा में मिडिल, हाई स्कूल और डिग्री महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकगण के साथ बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए.

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और जय हिन्द के नारे गूंजे. मुखिया ने यात्रा के दौरान लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की.

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और 15 अगस्त को धूमधाम से मनाना बताया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










