सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट, हरदिया व राजापट्टी में चला सघन जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट, हरदिया व राजापट्टी में चला सघन जांच अभियान

बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार जांच अभियान चलाये जा रहे हैं. गुरुवार को अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह के नेतृत्व में बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के हरदिया व राजापट्टी में सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान सीवान व सारण की ओर से आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की गहन तलाशी ली गयी. बसों में सवार यात्रियों के सामान की भी जांच की गयी ताकि चुनाव के दौरान अवैध नकद, शराब या अन्य आपत्तिजनक सामग्री की आवाजाही पर रोक लगायी जा सके. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सके. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप यदि किसी के पास अवैध सामान या नकद पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. जांच के दौरान लोगों को आचार संहिता के नियमों और सावधानियों की जानकारी भी दी गयी. अभियान में बैकुंठपुर थाने के दारोगा निरंजन कुमार, मिथुन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन