गोपालगंज: बैकुंठपुर के एथेनॉल प्लांट में स्वास्थ्य शिविर, 255 कर्मचारियों की टीबी, शुगर और बीपी जांच

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच की तस्वीर

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड स्थित वेस्टवेल बायो रिफाइनरी एथेनॉल प्लांट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 255 कर्मचारियों की टीबी, शुगर, बीपी और एचआईवी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें हुईं. कंपनी प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड अंतर्गत राजापट्टी कोठी स्थित वेस्टवेल बायो रिफाइनरी एथेनॉल प्लांट में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कंपनी के 255 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं.

मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सबसे पहले टीबी मुक्त अभियान के तहत सभी कर्मियों की स्क्रीनिंग की. इसके बाद कर्मचारियों की शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), एचआईवी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई.

मौके पर दवा और स्वास्थ्य संबंधी सलाह

जांच के दौरान सामान्य बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें मौके पर ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं. साथ ही बेहतर स्वास्थ्य और रोगों से बचाव के लिए चिकित्सकों ने आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन

नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की होती है समय पर पहचान

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय रहते पहचान हो जाती है, जिससे उनका प्रभावी उपचार संभव हो पाता है. उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना

शिविर के दौरान एथेनॉल प्लांट के महाप्रबंधक, एचआर विभाग के अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन