गोपालगंज के खो-खो खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद रवाना

Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज के खो-खो खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद रवाना

थावे. जिले के खो-खो खिलाड़ियों का एक दल आगामी तीन दिवसीय स्टेट खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थावे रेलवे स्टेशन से हैदराबाद के लिए शुक्रवार को रवाना होगा.

विज्ञापन

थावे. जिले के खो-खो खिलाड़ियों का एक दल आगामी तीन दिवसीय स्टेट खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थावे रेलवे स्टेशन से हैदराबाद के लिए शुक्रवार को रवाना होगा. सुबह पांच बजे प्रस्थान करने वाली इस टीम में सात खिलाड़ी एवं कोच शंकरजी सोनी शामिल हैं. यह प्रतियोगिता छह से आठ जनवरी तक आयोजित होगी. रवाना होने से पूर्व शहर के मिंज स्टेडियम में अभ्यास के दौरान शहर के राजेंद्र नगर की निवासी रूपा पटेल ने खिलाड़ियों एवं कोच से मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने कोच शंकरजी सोनी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया. रूपा पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ खेलें तथा जीत हासिल कर गोपालगंज और बिहार का नाम रोशन करें. इस दल में सौम्या, अनुष्का, अर्श, शगुफा, स्वाति, दिनश्रेया, प्रत्युष, रूद्रा, पवन, अजामुद्दीन, अभिनय, कृष्णा अंकुर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. इस मौके पर रश्मि, राजेश पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन