गोपालगंज में बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News: गोपालगंज में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय युवक की दौड़ लगाने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज): गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय युवक की दौड़ लगाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है.

विज्ञापन

दौड़ के दौरान बिगड़ी तबीयत

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बसडीला नवका टोला निवासी 23 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है. वह जयप्रकाश सिंह कुशवाहा के पुत्र थे और बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.

जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार तेलंगही मैदान के पास दौड़ का अभ्यास कर रहे थे. बताया जाता है कि तीन राउंड दौड़ पूरी करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े.

दोस्तों और स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद साथ में दौड़ रहे दोस्तों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए रंजीत कुमार को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस जांच में जुटी

नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन