आधी रात गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, गोपालगंज के मीरगंज में 11 अखाड़ों ने दिखाये लाठी के हैरतअंगेज करतब

Updated:
विज्ञापन

डीएम एसपी का अखाड़ा समितियां की तरफ से लगाए गए वोटिंग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महावीरी अखाड़े को लेकर निकाला गया रात्रि जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. विभिन्न इलाकों से निकले 11 अखाड़ों के जुलूस में श्रद्धालुओं ने लाठी के हैरतअंगेज करतबों का आनंद लिया. पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही.

विज्ञापन

Mahavir Akhara: महावीरी अखाड़े को लेकर सोमवार की आधी रात निकला रात्रि जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. मीरगंज, नरैनिया, हरखौली, सवरेजी और श्यामपुर समेत विभिन्न इलाकों से निकले 11 अखाड़ों के जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से पूरा शहर गूंजता रहा.

विज्ञापन

लाठी के करतबों ने किया रोमांचित

जुलूस के दौरान अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी के हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे. आकर्षक झांकियां और सजे-धजे अखाड़े भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे.

जुलूस के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की नोकझोंक और झड़प की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला तुरंत शांत करा दिया गया. इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ता रहा.

11 अखाड़ों के साथ तैनात रहा पुलिस बल

महावीरी अखाड़े को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. नगर के सभी 11 अखाड़ों के लिए निर्धारित रूट तय किया गया था. प्रत्येक अखाड़े के साथ दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सके.

पूरे आयोजन की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गयी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गयी.

फोटो- डीएम एसपी का अखाड़ा समितियां की तरफ से लगाए गए वोटिंग  फोटो- बजरंगबली की प्रतिमा जुलूस में शामिल | Prabhat Khabar Network
बजरंगबली की प्रतिमा जुलूस में शामिल

तीन जगह बनाये गये कंट्रोल रूम

अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि हथुआ मोड़, मिल रोड मस्जिद के पास और मरीछिया देवी चौक पर तीन कंट्रोल रूम बनाये गये थे. यहां तैनात वरीय अधिकारी जुलूस की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे थे.

जुलूस के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करती रही. देर रात से सुबह तक सभी अखाड़ों के अपने निर्धारित स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से पहुंचने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली.

जगह-जगह दिखी डीएम-एसपी की होर्डिंग

महावीरी अखाड़े के जुलूस के दौरान शहर में डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी की होर्डिंग भी जगह-जगह लगी दिखी. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारी की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन