गोपालगंज में मां ने गलत संगत छोड़ने को कहा तो घर से निकला किशोर, फिर नहीं लौटा, पुलिस तलाश में जुटी
घर से गायब किशोर की फाइल फोटो
गोपालगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ मां की डांट से नाराज एक किशोर घर छोड़कर चला गया. परिजनों की लाख कोशिशों के बावजूद जब वह नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस अब लापता किशोर की तलाश में जुटी हुई है.
Gopalganj News: स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर शिवाला टोला से मां की डांट से नाराज होकर एक किशोर के घर छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है. परिजनों ने किशोर की काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो मां ने भोरे थाने में आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगायी है.
मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर शिवाला टोला निवासी टुनटुन मिश्रा की पत्नी गुंजा देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र प्रियांशु मिश्रा उर्फ खेसारी कुछ गलत संगत में पड़ गया था. इसी को लेकर दो सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उन्होंने बेटे को गलत संगत छोड़ने की नसीहत देते हुए डांट लगायी थी.
बताया गया है कि मां की डांट से नाराज होकर प्रियांशु घर से निकल गया. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. काफी समय तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की.
परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उसकी मां ने भोरे थाने में आवेदन देकर पुलिस से बेटे को जल्द बरामद करने की गुहार लगायी.
मां के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच करते हुए लापता किशोर की तलाश में जुट गयी है. पुलिस द्वारा किशोर के संभावित ठिकानों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है.
Also Read : बाढ़ के बीच दानापुर दियारा में जंगली सुअर का आतंक, महिला समेत दो पर हमला, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए