लीची तोड़ने के विवाद में दो किशोरों का अपहरण, बेरहमी से पिटाई

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : अधमरी हालत में पुल के नीचे मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज) : जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलने के बाद लीची तोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में गांव के ही कुछ युवकों ने दो किशोरों का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. जिनका इलाज सदर असपताल में चल रही है. घायलों में जादोपुर थाने के बिशुनपुर गांव के निवासी काली चरण शर्मा का पुत्र कौशल कुमार व दुसरा बलिराम शर्मा का पुत्र आलोक कुमार बताये गये हेै.बताया जाता है कि दोनों युवक गांव में क्रिकेट खेलने के बाद पास के लीची बगीचे में गए थे, जहां लीची तोड़ने को लेकर विवाद हो गया.

विज्ञापन

स्कॉर्पियो से अपहरण कर पीटने का आरोप

आरोप है कि इसी बात पर मनीष कुमार, अनूप कुमार और दीनदयाल कुमार ने मिलकर दोनों को जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठा लिया. इसके बाद उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू और पिस्टल के बट से पीटा गया. पिटाई के बाद आरोपियों ने दोनों को खेममटिहीनीय पुल के नीचे फेंक दिया और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर विशंभरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कौशल कुमार को अधमरी हालत में बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. आलोक कुमार की भी तलाश और इलाज की प्रक्रिया जारी है. बताया जा रहा है कि घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन दीनदयाल कुमार का है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Also Read : नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, इलाके में दहशत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन