Gopalganj News: पंचायत से नहीं बनी बात तो मोबाइल टावर पर चढ़ गई प्रेमिका

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: पंचायत से नहीं बनी बात तो मोबाइल टावर पर चढ़ गई प्रेमिका

Gopalganj News: एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, शादी नहीं होने पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gopalganj News: एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, शादी नहीं होने पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

Gopalganj News:(अखिल कुमार) गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के जनटोली गांव में प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पंचायत में शादी की बात नहीं बनने से नाराज एक युवती ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए मोबाइल टावर पर चढ़कर इंसाफ की गुहार लगाई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी का पिछले एक साल से अमरजीत कुमार के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों की सहमति नहीं मिलने से मामला लगातार उलझता गया.

रिश्ते को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बुलाई गई। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में कई दौर की पंचायतें हुईं, लेकिन हर बार मामला अधूरा रह गया। आरोप है कि लड़का पक्ष किसी न किसी कारण से पीछे हट जाता था.

पंचायत विफल हुई तो टावर पर चढ़ी युवती

हाल ही में एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार शादी को लेकर कोई सकारात्मक फैसला होगा, लेकिन बातचीत बेनतीजा खत्म हो गई.

पंचायत की नाकामी और प्रेमी से शादी नहीं होने की निराशा में सिंधु कुमारी अचानक गांव के पास स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया.

नीचे जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़

युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग घबरा गए। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। नीचे खड़े लोग लगातार युवती को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे.

लेकिन युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। उसका कहना था कि जब तक अमरजीत से शादी की बात पक्की नहीं होगी और उसे इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी.

पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस तथा गांव के प्रबुद्ध लोग युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

साथ ही लड़का पक्ष को भी मौके पर बुलाने की कोशिश की जा रही है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके.

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल तक चले प्रेम संबंध और बार-बार पंचायत के बावजूद जब समाधान नहीं निकला, तो युवती ने ऐसा कदम उठाया.

फिलहाल पुलिस मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में जुटी हुई है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुआ ‘मंगलवार मॉडल’, अब नए दिन होगी बिहार कैबिनेट की बैठक

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन