भोरे में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-पानी का अलर्ट

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. सुबह से आसमान में काले-घने बादलों का डेरा जमा हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं.
Gopalganj News: (सुरेश कुमार राय) भोरे क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. सुबह से आसमान में काले-घने बादलों का डेरा जमा हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं. बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग द्वारा तेज आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है.
ठंडी हवाओं से तापमान में आई गिरावट
मिली जानकारी के अनुसार सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि मौसम के अचानक बदले रुख ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है.
कई पंचायतों में बारिश की सूचना
भोरे। डूमर नरेंद्र समेत आसपास की कई पंचायतों में हल्की बारिश की खबरें भी सामने आ रही हैं। आसमान में छाए गहरे बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया है। लोग संभावित तेज बारिश और आंधी को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं.
किसानों की बढ़ी चिंता
तेज हवा और बारिश की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर तेज आंधी और भारी बारिश हुई तो खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसान लगातार आसमान की ओर नजर बनाए हुए हैं.
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग की ओर से कहा गया है कि आंधी के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें और बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। समाचार लिखे जाने तक आसमान बादलों से घिरा हुआ था और तेज बारिश की संभावना बनी हुई थी.
Also Read : हथियार उठाते ही गिरे रबजान मियां, कुर्बानी के दौरान हार्ट अटैक से मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










