घरेलू विवाद से आहत युवक ने ट्रक से टकराकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर और जांच में जुटी पुलिस

Gopalganj News : मानसिक तनाव में युवक ने सड़क पर दौड़ते ट्रक से की टक्कर, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज) : जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित अरार मोड़ के समीप एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने ट्रक से टकराकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मांझा थाना क्षेत्र के धमापाकड़ गांव निवासी 35 वर्षीय निड्डू सिंह का अपनी पत्नी से बीते दिन सब्जी बनाने को लेकर विवाद हो गया था. आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने अपनी मां और बड़ी बहन को बुलाकर युवक की पिटाई करवा दी.

डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, गंभीर घायल युवक का इलाज जारी

इस घटना से निड्डू सिंह मानसिक रूप से काफी आहत हो गया था. बताया जा रहा है कि मंगलवार को आहत युवक शहर के अरार मोड़ के पास पहुंचा और अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है.

Also Read : नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने दिल्ली और लखनऊ से किया बरामद

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन