Gopalganj News :  नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार नप व पंचायत के सीमा विवाद में फंसे, वोट देने का अधिकार भी खत्म

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 May 2026 2:32 PM

विज्ञापन

सीमा विवाद में फंसा ये गांव

Gopalganj News :  मीरगंज नगर परिषद व हथुआ प्रखंड के सवरेजी ग्राम पंचायत के सीमा विवाद के बीच में नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार फंसे हुए है. ना तो ग्राम पंचायत और ना ही वे नगर परिषद के क्षेत्र में शामिल है. मतदाता सूची में दोनों ओर से नाम गायब है. 50 परिवार को सरकार के […]

विज्ञापन

Gopalganj News :  मीरगंज नगर परिषद व हथुआ प्रखंड के सवरेजी ग्राम पंचायत के सीमा विवाद के बीच में नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार फंसे हुए है. ना तो ग्राम पंचायत और ना ही वे नगर परिषद के क्षेत्र में शामिल है. मतदाता सूची में दोनों ओर से नाम गायब है.

50 परिवार को सरकार के लाभ से वंचित

नतीजा है कि यहां के 50 परिवार को सरकार के लाभ से वंचित होना पड़ रहा. ग्राम पंचायत नगर परिषद क्षेत्र मान कर यहां का विकास कार्य नहीं करता. जबकि नगर परिषद कभी उस क्षेत्र को कभी शहरी इलाके में शामिल ही नहीं किया. अब नतीजा है कि यहां के लगभग तीन सौ मतदाता वोट देने से भी वंचित रह जाते है.

बीडीओ ने कहा-मैं ठीक नहीं कर सकता

पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के नामों के प्रकाशन के बाद नाम जोड़ने के लिए यहां के वोटर जब बीडीओ के समक्ष अपना दावा पेश किया तो बीडीओ सुमीत कुमार ने कहा कि मैं नहीं ठीक कर सकता, आप लोगों को जहां जाना है जाये, ऐसी स्थिति को लेकर बहुत असमंजस में हैं कि में नगर परिषद मीरगंज द्वारा ग्राम पंचायत का हवाला देते हुए छोड़ दिया गया और अब वर्तमान प्रकाशन में भी हमारी जनसंख्या को लुप्त कर दिया गया.

पूरा मामला को समझिए

सवरेजी ग्राम पंचायत के वार्ड नं 10, 11, 12, एवं 13 को नगर परिषद मीरगंज में विलय 2022 में करना था. लेकिन नगर परिषद के परिसीमन के समय, वार्ड संख्या 10 का केवल वह भाग जो राजापुर राजस्व ग्राम में आता है, उसी को ही विलय किया गया. वार्ड संख्या 10 व 11 में रहने वाले 50 परिवार वार्ड को ग्राम पंचायत का हिस्सा बता कर छोड़ दिया गया.

हथुआ बीडीओ ने भी इस क्षेत्र को लावारिस छोड़ा

ग्राम पंचायत राज सवरेजी के वार्ड संख्या 10 के निवासी रिजवान अहमद, जयबीर पांडेय, आमोद चौबे, अरविंद चौबे, बीर बहादूर सिंह,राकेश कुमार का आरोप है कि 2021 के ग्राम पंचायत चुनाव के समय हमें यह कहते हुए ग्राम पंचायत चुनाव से अलग कर दिया गया था कि ग्राम पंचायत राज सवरेजी के नहीं है. अब वर्तमान समय में जब पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए प्रारूप प्रपत्र-1 प्रकाशित किया गया, तो ग्राम पंचायत राज सवरेजी की कुल जनसंख्या में हमारे मोहल्ले की जनसंख्या शामिल नहीं की गयी. यहां के लोग अब जाये तो कहा?

डीएम ने कहा, मामले की होगी जांच

डीएम पवन कुमार सिन्हा से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि इसकी जांच कर उचित निर्णय लिया जायेगा. क्षेत्र का विवाद को हर हाल में निबटाया जायेगा.

Also Read : दुबई से घर लौटा युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम



विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन