गोपालगंज में देसी कट्टा और गोली के खोखे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज में देसी कट्टा और गोली के खोखे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Gopalganj News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के भैसही कोड़र गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टा और फायर किए गए गोली के खोखे के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के भैसही कोड़र गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक देसी कट्टा और एक फायर किया हुआ गोली का खोखा बरामद किया.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि भैसही कोड़र गांव निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई.

तलाशी में मिला देसी कट्टा

पुलिस द्वारा घर की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और एक फायर किया हुआ गोली का खोखा बरामद हुआ. मौके से पुलिस ने आरोपी नागेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया.

हथियार के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद हथियार के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया था और उसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं. मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read: बिहार में होगा 6000 करोड़ रुपये का निवेश, लगेंगी 29 फैक्ट्रियां, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
Akhil Srivastva

लेखक के बारे में

By Akhil Srivastva

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन