Gopalganj News : मीरगंज के मीठा बाजार में पंखे से लटका मिला महिला का शव

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 21 Sep 2025 10:48 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : मीरगंज शहर के मीठा बाजार में एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

उचकागांव. मीरगंज शहर के मीठा बाजार में एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतका पलक देवी, मिंटू केशरी की पत्नी थी. उसकी शादी दो साल पहले हुई थी. वह टीबी की बीमारी से पीड़ित थी.

लंबे समय से चल रहा था इलाज

लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थी. घटना रविवार की सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्य अपने काम में लगे हुए थे. पलक देवी अपने कमरे में गयी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने मीरगंज थाने को सूचना दी. मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी. कमरे में पलक देवी पंखे से लटकी हुई मिली.

मायके वालों ने नहीं करायी कोई शिकायत

प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, क्योंकि महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाये गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोपहर में परिजनों को सौंप दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनायी हुई है और आगे की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों और परिवार में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन