Gopalganj News : कटेया में युवती की हत्या कर चेहरे को तेजाब से जलाकर चंवर के कुएं में फेंका
Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 09 May 2025 10:36 PM
Gopalganj News : थाना क्षेत्र के हुसैनपुर टोला गांव में उस समय सनसनी फैल गयी, जब एक युवती का शव कुएं में देखा गया. शव मिलने की खबर सुनकर गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया.
कटेया. थाना क्षेत्र के हुसैनपुर टोला गांव में उस समय सनसनी फैल गयी, जब एक युवती का शव कुएं में देखा गया. शव मिलने की खबर सुनकर गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया. गांव के लोग कुएं की ओर दौड़ पड़े. युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को लाकर यहां फेंका गया था. उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था. उसके साथ रेप की घटना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है.
चरवाहे ने ग्रामीणों को दी शव मिलने की सूचना
ग्रामीणों ने बताया कि हुसैनपुर टोला गांव के चंवर में कुछ चरवाहे अपने पशुओं को चराने गये थे. चंवर में एक कुआं है, जो इस समय सूख चुका है और अपना अस्तित्व लगभग खो चुका है. चरते-चरते पशु उस कुएं के पास पहुंच गये. चरवाहे अपने पशुओं को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि सूखे कुएं में एक युवती का शव पड़ा हुआ है. यह देख वे पशुओं को लेकर घर लौटे और गांव के लोगों को इस बारे में जानकारी दी. चरवाहों की सूचना पर ग्रामीणों ने कटेया पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि मृत युवती के चेहरे पर तेजाब या ज्वलनशील पदार्थ के निशान हैं, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है. युवती की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










