गोपालगंज में ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Gopalganj News: गोपालगंज के निजी मॉल में करता था काम, देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर बढ़ी चिंता परिवार की पढिए पूरी खबर नीचे
(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)
Gopalganj News: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित एक निजी मॉल में कार्यरत एक युवक सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने नगर थाना में आवेदन देकर युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की है.
ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था युवक
मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव निवासी शंकर मिश्रा का 18 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश मिश्रा पोस्ट ऑफिस चौक स्थित एक निजी मॉल में कार्यरत था. सोमवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा.
परिजनों ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिवार के लोगों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा युवक
लापता युवक के पिता शंकर मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है. ऐसे में उसके अचानक गायब हो जाने से परिवार काफी चिंतित है. उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द बेटे को खोजने की अपील की है.
पुलिस ने शुरू की छानबीन
परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि युवक के बारे में कोई सुराग मिल सके.
सकुशल बरामदगी की मांग
परिजनों ने प्रशासन से युवक की शीघ्र बरामदगी की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










