Gopalganj News: बैंक से पैसा लेकर लौट रहे युवक से लूट, पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: बैंक से पैसा लेकर लौट रहे युवक से लूट, पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल

Gopalganj News: बैंक से पैसा लेकर लौट रहे युवक से लूट, पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल

Gopalganj News: पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल,50 हजार रुपये छीनने का आरोप, सदर अस्पताल में दोनों का इलाज जारी

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में लूट और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे युवक और उसके पिता के साथ मारपीट कर बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

बैंक से लौटते समय घेरकर हमला

जानकारी के अनुसार बनकटी गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम (60 वर्ष) के पुत्र नूर आलम (30 वर्ष) बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.

घायल मोहम्मद इस्लाम ने आरोप लगाया कि गांव के ही दौलत मियां, मुराद मियां, जुगनू मियां समेत अन्य लोगों ने पहले उनके बेटे नूर आलम के साथ मारपीट की और विरोध करने पर बैंक से निकाले गए 50 हजार रुपये छीन लिए.

बेटे को बचाने पहुंचे पिता को भी पीटा

परिजनों के अनुसार जब मोहम्मद इस्लाम अपने बेटे को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और लूट की राशि वापस दिलाने की मांग की है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुआ ‘मंगलवार मॉडल’, अब नए दिन होगी बिहार कैबिनेट की बैठक

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन