Gopalganj News : सिधवलिया में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, नौ घायल

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुधसी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गये. वहीं बाद में परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुधसी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गये. वहीं बाद में परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, गांव में रास्ते के उपयोग को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. इसने बुधवार को अचानक उग्र रूप ले लिया. बताया जाता है कि एक पक्ष से बीजू साह की पत्नी सरोज देवी और संपत्ति देवी का दूसरे पक्ष से रास्ते को लेकर कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये. इसी दौरान लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें रौशन कुमार, ममता कुमारी सहित अन्य लोग घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष से धुरंधर साह, गुलशन कुमार, संजू देवी, बबीता देवी, बालेसर साह भी घायल हो गये. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. सूचना मिलने पर सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन