गोपालगंज शहर में टूटे स्लैब और खुला नाला दे रहे हादसे को न्योता, जादोपुर रोड से सब्जी मंडी तक बदहाल स्थिति
जादोपुर रोड की तरफ से शहर में आने वाले प्रमुख मार्ग पर टूटे स्लैब
शहर के मुख्य मार्गों पर टूटे स्लैब और खुले नाले राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. जादोपुर रोड से सब्जी मंडी तक की स्थिति बदहाल है, जिससे वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक विशेष रूप से खतरे में हैं. स्थानीय लोग तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं.
Gopalganj Road Problem: शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह टूटे और धंसे स्लैब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. जादोपुर रोड की तरफ से शहर में आने वाले प्रमुख मार्ग पर करीब एक महीने से सड़क के बीच का स्लैब धंसा हुआ है. इसके कारण रोजाना वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
सड़क के बीच स्लैब धंसे होने के कारण खासकर ई-रिक्शा चालकों के लिए यह स्थान खतरनाक बना हुआ है. अचानक वाहन का पहिया धंसे हुए स्लैब में जाने से ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट सकता है. वहीं, बाइक सवार भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.
सब्जी मंडी के पास भी टूटा स्लैब
इसी तरह शहर की सब्जी मंडी के समीप भी सड़क का स्लैब टूट गया है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है. टूटे स्लैब के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच में स्लैब टूटे होने के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है. लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.
यातायात थाना के गेट के पास खुला नाला
इसके अलावा नगर थाना स्थित यातायात थाना के मुख्य गेट के समीप खुला नाला भी हादसे को न्योता दे रहा है. मुख्य मार्ग के समीप नाला खुला होने से यहां आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जादोपुर रोड, सब्जी मंडी और यातायात थाना के समीप क्षतिग्रस्त स्लैब और खुले नाले की तत्काल मरम्मत नहीं करायी गयी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के लिहाज से जल्द कार्रवाई की मांग की है.
जल्द करायी जायेगी मरम्मत : ईओ
नगर पालिका के ईओ अजय कुमार ने बताया कि टूटे हुए स्लैब की ढलाई करा दी गयी है. शहर में जहां भी स्लैब टूटे या क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें जल्द ही मरम्मत कर ढक दिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और क्षतिग्रस्त स्थानों को जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए