गोपालगंज के उचकागांव में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं का सांकेतिक धरना, मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
उचकागांव में अपनी मांगो को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन करती सेविकाएं
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया गया. शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है.
Anganwadi Worker: उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र की बड़ी संख्या में सेविकाओं और सहायिकाओं ने एकजुट होकर हिस्सा लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की.
आपके शहर में
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मूलभूत मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित पहल नहीं की गयी है.
मांगों को लेकर सरकार का ध्यान कराया आकृष्ट
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक दिवसीय सांकेतिक धरने के माध्यम से प्रशासन और सरकार का ध्यान उनकी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराने की कोशिश की गयी है. उन्होंने अपनी मांगों पर जल्द उचित निर्णय लिये जाने की मांग की.
सेविका और सहायिकाओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जायेगा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी.
मांग पत्र सौंपा
धरना-प्रदर्शन के अंत में सेविका और सहायिकाओं की ओर से संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया. इसमें विभिन्न मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी.
प्रदर्शन में आशा देवी, रोशन तारा खातून, निशी देवी, नजमा खातून, मीना देवी, राधिका कुमारी, रानी कुमारी, चम्पा देवी, बिंदु देवी, चांद तारा खातून, प्रीति पाल और किरण देवी समेत बड़ी संख्या में सेविकाएं और सहायिकाएं मौजूद रहीं.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए