गोपालगंज के थावे में बनेगा बिहार बोर्ड का वज्रगृह और परीक्षा भवन, डेढ़ एकड़ जमीन की अनुशंसा
थावे में बनेगा बिहार बोर्ड का बज्रगृह और परीक्षा भवन
गोपालगंज के थावे में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के लिए वज्रगृह और परीक्षा भवन का निर्माण किया जाएगा. मुखीराम हाई स्कूल की डेढ़ एकड़ जमीन इसके लिए प्रस्तावित है. इससे परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री सुरक्षित रहेगी और चुनाव के दौरान स्कूलों में पढ़ाई बाधित नहीं होगी.
Bihar School Examination Committee: जिले के थावे में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का वज्रगृह एवं परीक्षा भवन बनाया जाएगा. इसके निर्माण के लिए अंचल कार्यालय की ओर से जमीन उपलब्ध कराने की अनुशंसा कर दी गयी है. थावे के सीओ सुधीर कुमार ओंकारा ने बताया कि बिहार बोर्ड के वज्रगृह और परीक्षा भवन के निर्माण के लिए मुखीराम हाई स्कूल की जमीन में से डेढ़ एकड़ भूमि की अनुशंसा की गयी है.
आपके शहर में
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित जमीन गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 के किनारे मुख्य पथ पर डीएवी पब्लिक स्कूल के पश्चिम स्थित है. जमीन उपलब्ध होने के बाद यहां बिहार बोर्ड के वज्रगृह एवं परीक्षा भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव में होगा उपयोग
भवन के निर्माण के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव के लिए इसका उपयोग किया जाएगा. इसके अलावा परीक्षा संचालन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं भी इसी भवन से संचालित की जा सकेंगी.
इससे जिले में बिहार बोर्ड की परीक्षाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है. वज्रगृह के लिए सुरक्षित और उपयुक्त स्थान उपलब्ध होने से परीक्षा सामग्री के रख-रखाव की व्यवस्था भी मजबूत होगी.
चुनाव के दौरान नहीं बाधित होगी पढ़ाई
विभिन्न चुनावों के दौरान विद्यालयों और महाविद्यालयों में स्ट्रांग रूम तथा कम्युनिटी हॉल बनाये जाने से पठन-पाठन प्रभावित होता रहा है. चुनावी प्रक्रिया के दौरान शैक्षणिक संस्थानों का उपयोग होने से विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई भी बाधित होती थी.
बिहार बोर्ड का वज्रगृह एवं परीक्षा भवन बन जाने के बाद चुनाव और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए शैक्षणिक संस्थानों के उपयोग में कमी आने की उम्मीद है. इससे विद्यालयों में पढ़ाई बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी और विद्यार्थियों को नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए