ePaper

Gopalganj News : बैकुंठपुर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 15 आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 22 Jun 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : बैकुंठपुर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 15 आरोपित गिरफ्तार

Gopalganj News : थाना क्षेत्र के बामों गांव में शनिवार को पुलिस टीम पर हमला के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 15 हमलावरों को अरेस्ट कर लिया.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. थाना क्षेत्र के बामो गांव में शनिवार को पुलिस टीम पर हमला के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 15 हमलावरों को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ के बाद उनको जेल भेज दिया गया.

अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

सभी गिरफ्तारी बामो गांव के रहने वाले रामा रावत, प्रमोद रावत, विकास कुमार, गौरीशंकर महतो, किशोर रावत, सुदीश महतो, फागु रावत के अलावे आठ महिलाओं की हुई है. बैकुंठपुर थाना कांड संख्या 225/25 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर 15 अभियुक्तों (07 पुरुष, 08 महिला) को गिरफ्तार किया गया. अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है. हमला में शामिल लोग घर छोड़कर फरार हो चुके हैं.

पुलिस टीम पर हुआ था हमला

मारपीट मामले की जांच करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. हमले में पुलिस पदाधिकारी सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गयी थी. घायलों में पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, एएसआइ श्यामदेव सिंह, विक्रमा राम, होमगार्ड के सिपाही हरेन्द्र सिंह, मो सलमगीर, नागेन्द्र सिंह, चौकीदार धर्मवीर सिंह व शंभू सिंह जख्मी हो गये थे. जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर लाया गया.

जमीन के विवाद को लेकर हमले में चार लोग हुए थे घायल

भगवानपुर गांव के लक्षुमण प्रसाद गुप्ता व बामों गांव के रामप्रवेश रावत व रामा रावत से जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. मारपीट में लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार एवं विशाल कुमार घायल हो गये थे. चारों ग्रामीणों को गंभीर रूप से चोट आयी थी. मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस बामो गांव पहुंची. पुलिस घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया. उसके बाद मामले की जांच के लिए दोबारा गांव में पहुंची थी. इसी बीच कुछ लोग उग्र हो गये. उग्र लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया.

हमलावरों की हुई पहचान, कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हुए हमला की घटना के बाद पुलिस हमलावरों की पहचान कर चुकी है. अभी तक 15 को अरेस्ट किया गया है. बाकी की तलाश में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन