गोपालगंज में महिला की मौत पर बड़ा सस्पेंस! पति का दावा- ‘दवा-इंजेक्शन से गई जान’, पिता बोले- ‘मारपीट कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज में महिला की मौत पर बड़ा सस्पेंस! पति का दावा- ‘दवा-इंजेक्शन से गई जान’, पिता बोले- ‘मारपीट कर मार डाला

Gopalganj News: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में दवा और इंजेक्शन लगने के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान वीरेंद्र प्रसाद की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

कंधे में दर्द की शिकायत पर ली थी दवा

परिजनों के अनुसार रीना देवी को कंधे में दर्द की शिकायत थी. इसके बाद उन्होंने बाजार स्थित एक जेनेरिक दवा दुकान से दवा ली और वहीं इंजेक्शन भी लगवाया. आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

पति ने दवा और इंजेक्शन पर जताया संदेह

मृतका के पति वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि दवा और इंजेक्शन लेने के बाद ही उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पिता ने लगाए मारपीट के आरोप

वहीं, मृतका के पिता रामेश्वर प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी. उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुमन कुमार दर्पण ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन