पीडीएस डीलरों का आठ माह का बकाया मार्जिन मनी शीघ्र दे सरकार : जिलाध्यक्ष
Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 6:09 PM
गोपालगंज. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविरंजन प्रसाद ने खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव पंकज कुमार को पत्र लिखकर बकाया डीलर मार्जिन मनी के भुगतान की मांग की है.
गोपालगंज. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविरंजन प्रसाद ने खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव पंकज कुमार को पत्र लिखकर बकाया डीलर मार्जिन मनी के भुगतान की मांग की है. उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 से लेकर सितंबर 2025 तक यानी आठ माह से डीलरों को उनका कमीशन नहीं मिला है. इससे जिले के पीडीएस विक्रेताओं को भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने हर माह की पांच से 10 तारीख तक डीलरों के खाते में मार्जिन मनी भेजने का वादा किया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण लगातार आठ महीने से भुगतान लंबित है. उन्होंने कहा कि पीडीएस विक्रेता समाज की अंतिम पंक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजना को पहुंचाने का कार्य करते हैं. इसके बावजूद उन्हें समय पर उनका हक नहीं मिल पाना दुखद है. उन्होंने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि आगामी दशहरा त्योहार को देखते हुए शीघ्र भुगतान किया जाये, ताकि डीलरों को जीवनयापन में परेशानी न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










