Bihar Crime: जमीन विवाद में अगवा कर जुड़वा बहनों की हत्या, तीन पड़ोसी हिरासत में, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Feb 2025 6:46 PM
ऋषि और ऋषिका कुमारी (फाइल फोटो)
Bihar Crime: गोपालगंज पुलिस ने बताया कि स्कूल और घर के बीच ही मन्नू सिंह की जुड़वा बेटियां ऋषि और ऋषिका कुमारी को अगवा किया गया. इसके बाद दोनों को सरसों के खेत में ले जाकर मिट्टी मुंह में डालकर गला दबाकर हत्या की गयी.
Bihar Crime: गोपालगंज के जगदीशपुर गांव में जुड़वा बहनों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मासूम बच्चियों की हत्या कांड की जांच कर रहे एसपी अवधेश दीक्षित ने आधी रात में घटनास्थल पर जांच करने के बाद एसआइटी को कई निर्देश दिये. पुलिस को अबतक की जांच में जमीन विवाद में दोनों बच्चियों की हत्या किये जाने की बात सामने आयी है. परिजनों के संदेह के आधार पुलिस ने पड़ोस के रहनेवाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है. एसपी ने कहा कि एसआइटी एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है. एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड के अलावा टेक्निकल सेल की टीम का भी मदद लिया जा रहा है. पुलिस जांच में यह भी बात सामने आयी है कि स्कूल से लौटने के दौरान दोपहर के 3.30 बजे के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है. घटनास्थल से पुलिस को स्कूल बैग, कांपी-किताब और कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
आधी रात को किया गया पोस्टमार्टम
थावे थाने की पुलिस ने आधी रात में ही दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया. मेडिकल टीम ने सदर अस्पताल में पांच वर्षीय ऋषि और ऋषिका की शव का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम के दौरान आरजेडी नेता मोहन प्रसाद गुप्ता, स्थानीय मुखिया के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें. वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को पूरे दिन प्राथमिक विद्यालय में सन्नाटा पसरा रहा. शिक्षक और मृतक छात्राओं की सहपाठी भी घटना से दुखी और दहशत में थें.

चार भाई-बहनों में छोटी थीं दोनों बहनें
जगदीशपुर गांव के मनु सिंह किसान हैं. जिनका दो लड़की और दो लड़का था. बड़ा बेटा नौ वर्ष का और छोटा बेटा सात वर्ष का है. खेती और मजदूरी कर अपने बच्चियों को पालन पोषण कर पढ़ाई कराते हैं. घटना के बाद से पिता मनु सिंह और माता पुप्षा देवी दहाड़ मार कर रो रही हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतका की मां पुष्पा देवी ने अपने दोनों बेटियों की हत्या के कारण पूर्व के जमीनी विवाद को बतायी. उन्होंने अपने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया. परिजनों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद ही दोनों का अंतिम संस्कार किया जायेगा.
पड़ोसियों को मासूमों की हत्या का आरोप
छात्रा की मां पुष्पा देवी ने हत्या का आरोप अपने पट्टीदार सुनील सिंह, मुन्नी लाल सिंह, मुसाफिर सिंह, अनिल सिंह पर लगाया है. घटना के बाद देर रात से ही सभी अपने घर में ताला मारकर फरार हो गए हैं. थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है. वहीं, दो जुड़वा बहन मासूम बच्चियों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जगदीशपुर में घटना स्थल पर देर रात पहुंचे एसपी
थावे थाने के जगदीशपुर गांव में दो जुड़वा बहनों की निर्मम हत्या के बाद घटना स्थल पर देर रात ग्यारह बजे एसपी अवधेश दीक्षित ने पहुंचकर लगभग एक घंटा तक विधिवत जांच पड़ताल की. हर बिंदु पर एसपी ने जांच कर हत्या में शामिल हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया. इस दौरान कई लोगों से भी पूछताछ किया. स्कूल और घर दूरी की भी जांच किया. इसके साथ ही उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. मौके पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार, थानाध्यक्ष हरेराम कुमार, अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजुद रहे.

दोहरे हत्याकांड में कार्रवाई के लिए एसपी ने एसआइटी बनायी
दो जुड़वा बहनों की हत्या कर सरसो के खेत में शव फेंके जाने को लेकर एसपी अवधेश दीक्षित ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित किया. एसपी ने बताया की एसआइटी में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में थावे थानाध्यक्ष हरे राम कुमार, अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं जिला तकनीकी सहायक तथा टेक्नीशियन सेल शामिल हैं. एसपी ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: Siwan News: सिवान में इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पार्टी करने के बाद हॉस्टल लौटा फिर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










