छठ पर्व पर ड्यूटी के दौरान बाइक की टक्कर से महिला सिपाही घायल

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 6:28 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी एक महिला सिपाही रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

विज्ञापन

गोपालगंज. छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी एक महिला सिपाही रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना थावे स्थित डीएवी हाइस्कूल के पास की है, जहां ड्यूटी के दौरान अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया. धक्का लगने से महिला सिपाही सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बतायी है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी. बताया गया कि छठ पर्व को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन