साइकिल-बाइक की टक्कर पर हुआ खूनी संघर्ष, सात लोग घायल, 13 हिरासत में
Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 5:29 PM
गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर गांव में मंगलवार को साइकिल और बाइक की मामूली टक्कर ने अचानक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया. टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी.
गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर गांव में मंगलवार को साइकिल और बाइक की मामूली टक्कर ने अचानक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया. टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. दोनों पक्षों से लोग जुट गये और लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों व घर में रखे हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. हिंसक झड़प में कुल सात लोग घायल हुए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. घायलों में एक पक्ष से मोहम्मद आमीरउल्लाह का पुत्र दानिश राजा, साजिद अली का पुत्र शाहनवाज अली, निजामुल हक का पुत्र साहिल राजा और नथुनी मियां का पुत्र नूर महम्मद शामिल हैं. बाकी तीन लोग दूसरे पक्ष से घायल बताये गये हैं. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित और सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंचे. नगर थाना पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया. त्वरित कार्रवाई में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










