फुलवरिया में शीतलहर का कहर, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

फुलवरिया. फुलवरिया क्षेत्र में बीते कई दिनों से जारी भीषण शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है.
फुलवरिया. फुलवरिया क्षेत्र में बीते कई दिनों से जारी भीषण शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के कारण सुबह से देर शाम तक लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं. तापमान में लगातार गिरावट से आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे दैनिक गतिविधियां और रोजमर्रा का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. शीतलहर का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और असाध्य रोगियों पर देखने को मिल रहा है. छोटे बच्चे सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं, जबकि बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द और सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ठंड बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए फुलवरिया के विभिन्न इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाकर लोग खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं. सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, जिससे बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गयी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




