गोपालगंज सदर अस्पताल में निकला कोबरा, इमरजेंसी वार्ड के बाहर मची अफरातफरी

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 103.इमरजेंसी गेट के समीप कोबरा की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

इमरजेंसी गेट के समीप कोबरा की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

Gopalganj News: गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई जब इमरजेंसी वार्ड के गेट के पास एक कोबरा सांप निकल आया. सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सांप को मार गिराया और स्थिति पर नियंत्रण पाया.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब इमरजेंसी वार्ड के मुख्य गेट के पास अचानक एक कोबरा सांप निकल आया. बारिश के बीच सांप को देखते ही इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई. लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई.

सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल किया नियंत्रण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोबरा सांप इमरजेंसी वार्ड के प्रवेश द्वार के पास रेंगता हुआ दिखाई दिया. लोगों के शोर मचाने पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और सांप को मारकर स्थिति पर नियंत्रण पाया. इसके बाद मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.

निर्माण स्थल के मलबे से निकल रहे सांप

बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड के समीप पुराने भवन को तोड़कर क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण स्थल पर मलबा जमा होने के कारण पिछले कुछ दिनों से सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में दहशत का माहौल है.

मलबा हटाने और निगरानी बढ़ाने का निर्देश

अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. साथ ही सफाई एजेंसी को निर्माण स्थल का मलबा तत्काल हटाने और पूरे परिसर में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.


विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन