गोपालपुर में स्कूल जाते समय पेड़ गिरने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 15 Sep 2025 4:47 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी बड़हरा गांव में सोमवार की सुबह एक पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी बड़हरा गांव में सोमवार की सुबह एक पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बरईपट्टी बड़हरा गांव निवासी सतन चौहान का आठ वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार स्कूल जाने के क्रम में साथियों के साथ जा रहा था. इसी दौरान अचानक रास्ते में खड़ा पेड़ टूटकर किशोर के ऊपर गिर पड़ा. पेड़ के नीचे दबने से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. लेकिन आक्रोशित परिजन शव का पोस्टमार्टम कराये बिना उसे घर ले गये. परिजनों का कहना था कि किशोर की अचानक मौत से वे पूरी तरह टूट चुके हैं और पोस्टमार्टम कराने की स्थिति में नहीं हैं. मासूम की मौत से पूरे मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दी जाये, ताकि वे इस दुख की घड़ी में संभल सकें. घटना के बाद से मृतक के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन