सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में खराब पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था की चिंता

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में खराब पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था की चिंता

गोपालगंज. सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है. अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे कई दिनों से खराब पड़े हैं, जिससे सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों और कर्मियों के बीच आए दिन नोकझोंक और विवाद की घटनाएं बढ़ गयी हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज. सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है. अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे कई दिनों से खराब पड़े हैं, जिससे सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों और कर्मियों के बीच आए दिन नोकझोंक और विवाद की घटनाएं बढ़ गयी हैं. मरीजों के अनुसार, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर और प्रसव कक्ष के आसपास लगे अधिकांश कैमरे काम नहीं कर रहे हैं. ऐसे में झगड़े या सामान चोरी जैसी घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज देखने पर कोई स्पष्ट तस्वीर नहीं मिल पाती, जिससे जांच मुश्किल हो जाती है. अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों ने बताया कि कैमरे खराब होने के कारण मारपीट, मोबाइल ,बाईक या अन्य कीमती सामान गुम या चोरी होने की घटनाएं बढ़ी हैं. वहीं, डॉक्टर और कर्मियों ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है. अस्पताल प्रबंधक जान महमद का कहना है कि सीसीटीवी सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए तकनीकी टीम को सूचना दी गयी है. जल्द ही सभी कैमरे फिर से चालू किये जायेंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था सामान्य हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन