ePaper

आचार संहिता को लेकर बैकुंठपुर में भी बैनर-पोस्टर हटाने की मुहिम हुई शुरू

Updated at : 07 Oct 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
आचार संहिता को लेकर बैकुंठपुर में भी बैनर-पोस्टर हटाने की मुहिम हुई शुरू

बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही क्षेत्रीय प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सख्ती दिखाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही क्षेत्रीय प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सख्ती दिखाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड, डाक-बंगला रोड, राजापट्टी कोठी बाजार, हरदिया मोड़, रेवतिथ, दिघवा दुबौली बाजार, मीरा टोला, कतालपुर जनता बाजार, पकड़ी मोड़ और बालापुल के पास के मार्केट समेत कई जगहों पर मकानों की दीवारों, बिजली पोलों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाये गये राजनीतिक बैनर-पोस्टर को हटाया गया. इस दौरान बीडीओ नंदकिशोर साह, सीओ गौतम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान और अन्य पदाधिकारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर कार्रवाई में जुट गये हैं. बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी राजनीतिक गतिविधि पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर से लैस प्रचार वाहन के जरिये लोगों को आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी जायेगी. वहीं अंचलाधिकारी गौतम कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर लगाने या बिना अनुमति किसी प्रकार की सभा करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. विधानसभा चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष ने भी बताया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई से परहेज नहीं किया जायेगा. अपराधियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वाहन चेकिंग, वारंटियों पर लगातार छापेमारी, अपराध पर रोक लगाना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना सख्ती से जारी है. असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. थाना क्षेत्र से 170 बीएनएस का बांड भरने के लिए गोपालगंज एसडीएम कोर्ट में भी भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन