मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भाजपा नेता विकास सिंह, बैकुंठपुर के विकास कार्यों को लेकर की चर्चा

Author Pawan agarwal|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भाजपा नेता विकास सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News: बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विकास सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया.

विज्ञापन

Gopalganj News: बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विकास सिंह ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में 100 दिन का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

मुलाकात के दौरान विकास सिंह ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. उन्होंने क्षेत्र में सड़क. स्वास्थ्य. शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास सिंह की बातों को गंभीरता से सुना और बैकुंठपुर क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

विकास सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को भी प्राथमिकता मिलेगी. मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.

इस मुलाकात के बाद बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को अब नई गति मिलेगी.

Also Read: आज की तस्वीरें: अभिषेक बंटी ने BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा को लगाया गले, शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल का निरीक्षण, देखिए 5 खास तस्वीरें



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन