गोपालगंज में सजा कुश्ती का अखाड़ा, कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम; रोमांचक मुकाबलों पर खूब बजी तालियां
फोटो नं 108. बैकुंठपुर के शंकरपुर में दंगल के दौरान पहलवानों के बीच मुकाबला करते हुए. | Prabhat Khabar Network
बैकुंठपुर के शंकरपुर में आयोजित कुश्ती दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
Gopalganj News : बैकुंठपुर प्रखंड के शंकरपुर स्थित राम-जानकी मठिया परिसर में शनिवार की देर शाम कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लिया. अखाड़े में पहलवानों ने दमखम के साथ कुश्ती के अलग-अलग दांव-पेंच आजमाए, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे.
शिक्षा मंत्री ने किया दंगल का उद्घाटन
कुश्ती दंगल का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने अखाड़े में मौजूद पहलवानों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि दंगल केवल कुश्ती की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
मिट्टी के अखाड़े से निकलती है प्रतिभा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मिट्टी के अखाड़े से निकलने वाले पहलवान मेहनत, अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का परिचय देते हैं. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ता है.
रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा
दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे. अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पहलवानों ने अलग-अलग दांव-पेंच आजमाए. कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में आयोजक एवं मठाधीश रामाश्रय दास, भाजपा नेता राम नरेश सिंह, जिला परिषद सदस्य सुनील सिंह, धीरज सिंह, दिलीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए