सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की गयी जयंती, परिजनों में कोहराम

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 23 Apr 2025 6:54 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़कुइया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलुही बाजार निवासी भूटेली सहनी के पुत्र सिकंदर सहनी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़कुइया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलुही बाजार निवासी भूटेली सहनी के पुत्र सिकंदर सहनी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सिकंदर मीरगंज से टेंट का सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी एक बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल सिकंदर को पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन