गोपालगंज पुलिस ने जिसे पकड़ा, उसे बेरहमी से पीटा, यूपी के मजदूर की मौत, कई महिलाएं और बच्चे जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित महिलाएं

Bihar News: गोपालगंज पुलिस पर लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटने का आरोप ग्रामीण लगा रहे है. वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस की पिटाई से यूपी के मजदूर की मौत हो गयी है. इस दौरान कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए है.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने के मदरवानी में शराब माफिया को अरेस्ट करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों के द्वारा हमला कर राइफल छीनी गयी. माफिया अजय यादव को कस्टडी से छुड़ा लेने के बाद पुलिस ने गांव में कहर बरसा दिया. ग्रामीणों की मानें, तो पुलिस ने बेरहमी से पीटा. पुलिस पिटाई में यूपी के गाजीपुर जिले के सुभवाल गांव निवासी नन्हकू राम का पुत्र 35 वर्षीय मजदूर अनिल राम की मौत हो गयी. वहीं दर्जनों की संख्या में महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गये. ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार की देर शाम को आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस टीम के गांव में पहुंचते ही हालात बेकाबू हो गये. कई घरों के ताले तोड़ दिये गये और सामान तितर-बितर कर दिया गया.

पुलिस वालों ने जिसे पकड़ा, उसे बेरहमी से पीटा

पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पिटाई की. जहां पुलिस की पिटाई से घोड़ा का दाना खिलाने व उसकी देखभाल करने वाले अनिल की मौत हो गयी. घायल महिलाओं में 60 वर्षीय रामदेई देवी, अनिल यादव की 12 वर्षीया बेटियां रागिनी कुमारी व अनु कुमारी, सरपंच प्रतिनिधि संजय यादव की 16 वर्षीय बेटी अंशु कुमारी, पवन यादव की पत्नी कुसुम देवी समेत कई लोग शामिल हैं. अनिल यादव की पत्नी रीना देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस मेरी पेटी से चार लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख नकद लेकर चली गयी. विरोध करने पर बेरहमी से पीटा गया. ग्रामीणों के मुताबिक मजदूर की मौत के बाद पुलिस ने महिलाओं को सुबह चार बजे गांव में ले जाकर छोड़ दिया. गांव में पुलिस के खिलाफ आक्रोश का माहौल है.

एसपी ने कहा, ग्रामीणों का आरोप गलत, घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने मदरवानी कांड में बताया कि शराब माफिया अजय यादव को अरेस्ट करने पुलिस गयी थी, जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था. अजय यादव के यहां घोड़े का काम करने वाले यूपी के गाजीपुर के रहने वाला अनिल राम शराब व गांजा के नशे में धुत था. मृतक की उम्र 55 वर्ष की होगी. सबसे पहले उसने ही पुलिस पर हमला किया था. नशे के कारण वह बीमार था. थाना का सीसीटीवी की जांच की जा चुकी है. उसमें मारपीट जैसी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं. घटना की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश डीएम की ओर से दी गयी है. डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा.

पांच डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

सदर अस्पताल में अनिल राम के शव पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम का गठन किया गया और पोस्टमार्टम कराया गया. जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया. मेडिकल टीम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शशि रंजन प्रसाद, डॉ कुंदन कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ एसके गुप्ता, डॉ एसके झा शामिल थे.

Also Read: Bihar News: बेगूसराय के बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से चार की मौत, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूबे

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन