Bihar Accident: सुबह-सुबह स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, कई बच्चे घायल, मौके पर मचा हड़कंप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jun 2025 10:42 AM
Bihar Accident (घटनास्थल से जुड़ी फोटो)
Bihar Accident: बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सुबह स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इधर, पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी है.
Bihar Accident: बिहार के गोपालगंज जिले में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. बच्चों को स्कूल ले जा रही बस को एक हाई स्पीड ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. हादसे में कई बच्चे घायल भी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. इस दौरान काफी देर के लिए आवागमन ठप्प भी हो गया. बता दें कि, यह घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कोहवा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 की है.
पूरी घटना के बारे में आई जानकारी
पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, सुबह-सुबह निर्मला कैथोलिक स्कूल की बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी. तभी सामने से आ रही एक हाई स्पीड ट्रक ने मोड़ के पास बस को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें कई बच्चे घायल हो गए. खबर की माने तो, हादसे में 12 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं. जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, कुछ बच्चों के पेरेंट्स उन्हें अपने साथ निजी इलाज के लिए ले गए.
पुलिस घटना की जांच में जुटी
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नगर थाना की पुलिस ने स्थिती को नियंत्रण में करने की पूरी कोशिश की. पुलिस की ओर से स्कूल बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. दोनों की स्थिती और कागजातों की जांच की जा रही है. वहीं, घटना के कारण काफी देर के लिए अफरा-तफरी मची रही और आवागमन ठप्प हो गया. जिसके बाद पुलिस की ओर से उसे सामान्य किया गया. फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










